{"_id":"330a0c76a53bf1faff2c84b28bd2cf56","slug":"the-family-has-suffered-seven-hours-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार ने दिया साढ़े सात घंटे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार ने दिया साढ़े सात घंटे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 14 Jun 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली दवा पीकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सरपंच दलजीत सिंह के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ परचा दर्ज करने को लेकर रविवार तलंवडी भाई पुलिस चौकी के बाहर सुबह नौ बजे लेकर लेकर शाम साढ़े चार बजे तक धरना देकर यातायात ठप किया।
पुलिस ने दस किमी पहले नाके लगाकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं को धरने में शामिल होने से रोक दिया। परिजनों ने अकाली दल के विधायक हरि सिंह जीरा के बेटे अवतार सिंह मिन्ना (जिला अकाली दल ग्रामीण प्रधान), एसएसपी रैंक के एक अधिकारी को भी केस में शामिल करने की मांग की।
मृतक दलजीत सिंह उर्फ भोला के पिता सुरेंद्र सिंह अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठे रहे। धरने में सैकड़ों शामिल थे। माहौल बिगड़े न इसीलिए प्रदेशभर से पुलिस बुलवाई गई थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आरोपियों को बचाने के लिए समझौता कराने में जुटे हुए थे। यही आखिर में पीड़ित परिवार और आरोपियों के बीच एक समझौता हुआ, जिसे पुलिस और पीड़ित परिवार ने गुप्त रखा। बताया जा रहा है कि एफआईआर में विधायक के बेटे अवतार सिंह मिन्ना व एसएसपी रैंक के अधिकारी को शामिल नहीं किया गया।
दलजीत सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें। उधर, दलजीत की दूसरी पत्नी मनिंदर कौर ने कहा कि उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए जो उसके पति की मौत के जिम्मेदार हैं।
उधर, एसपी (डी) अमरजीत सिंह व डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह की पहली पत्नी हरमीत कौर और उनके परिजन समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सरपंच ने खुदकुशी सुसाइड नोट में अकाली दल के विधायक हरि सिंह जीरा के बेटे अवतार सिंह मिन्ना (जिला अकाली दल ग्रामीण प्रधान), पहली पत्नी व एक एसएसपी रैंक के अधिकारी समेत बारह लोगों पर तंग करने का आरोप लगाया था।