{"_id":"631099d6b1f0520a8660f9d4","slug":"the-corporation-has-prepared-a-special-enforcement-wing-will-keep-a-close-watch-on-the-pigs-at-night-patiala-news-pkl461017739","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने विशेष इन्फोर्समेंट विंग तैयार किया, रात में सूअर पालकों पर रखेगा पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने विशेष इन्फोर्समेंट विंग तैयार किया, रात में सूअर पालकों पर रखेगा पैनी नजर
विज्ञापन
पटियाला। सूअरों में फैलते अफ्रीकन स्वाइन फीवर के बावजूद देखने में आ रहा है कि कईं सूअर पालक अपने सूअरों की बीमारी छिपाने के लिए उन्हें गुप्त स्थानों पर छिपाने का प्रयास कर रहे हैं या उन्हें शहर से बाहर किसी अन्य स्थान पर भेज रहे हैं। जबकि यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसे रोकने के लिए अब नगर निगम ने विशेष इंफोर्समेंट विंग तैयार किया है, जो रात के समय सक्रिय रह कर सूअर पालकों पर पैनी नजर रखेगा। गौरतलब है कि अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के कारण अब तक 500 सूअरों की खुद ब खुद मौत, जबकि 205 को कलिंग आपरेशन के तहत मारा जा चुका है। इस बीमारी से अब तक जिले के आठ इलाके प्रभावित जोन के तौर पर नोटिफाई किए जा चुके हैं।
इसके मद्देजन डीसी साक्षी साहनी ने जिले भर में धारा 144 लागू कर सूअर फार्मों को कंटेनमेंट जोनों में तबदील कर दिया है। सूअरों को फार्मों से बाहर लेकर जाने पर पूर्ण पाबंदी है। हालांकि पंजाब सरकार कलिंग आपरेशन के तहत मारे जाने वाले सूअरों के एवज में पालकों को वित्तीय मुआवजा देने का एलान कर रखा है। बावजूद इसके देखने में आया है कि कईं सूअर पालक अपने सूअरों की बीमारी छिपाने के लिए उन्हें गुप्त स्थानों पर छिपाने का प्रयास कर रहे हैं या उन्हें शहर से बाहर किसी अन्य स्थान पर भेज रहे हैं। इसके लिए नगर निगम ने विशेष इन्फोर्समेंट विंग को तैयार किया है, जो पूरा सप्ताह रात के समय सक्रिय रह कर सूअर पालकों पर पैनी नजर रखेगा। निगम की ज्वाइंट कमिश्नर जीवनजोत कौर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निगम के सात सेनेटरी इंस्पेक्टर बारी-बारी से पूरा सप्ताह इन्फोर्समेंट टीम की अध्यक्षता करेंगे। सोमवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, मंगलवार को रिषभ गुप्ता, बुधवार को इंद्रजीत सिंह, वीरवार को जगतार सिंह, शुक्रवार को हरविंदर सिंह, शनिवार को मोहित जिंदल और रविवार को राजेश मट्टू को तैनात किया गया है।
सूअरों की संख्या पता लगाने को सर्वे शुरू
साथ ही शहर के जिन इलाकों में सूअर पालक हैं, उनकी नामों की सूची के साथ उनके द्वारा रखे गए सूअरों की संख्या को लेकर भी सर्वे किया जा रहा है। शहर के जिस किसी हिस्से में कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का कोई मीट खुले में बेच रहा हो या किसी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहा हो तो उसकी सूचना नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800 180 2808 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से सूअर पालकों को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन जो सूअर पालक अपने सूअरों को किसी अन्य स्थान पर भेज देंगे तो उन्हें अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के कारण मरे सूअरों का मुआवजा नहीं मिलेगा।