{"_id":"e0e46fdb7891f6c63c9c7beb7b4ae965","slug":"the-child-s-mouth-burn-from-pomegranate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में बच्चे के मुंह पर चलाया ‘अनार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में बच्चे के मुंह पर चलाया ‘अनार’
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Sat, 14 Nov 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर पांच के कांग्रेसी पार्षद प्रदीप कुमार राजू के दस वर्षीय बेटे
विज्ञापन
हर्ष कुमार के मुंह पर दो युवकों ने पुरानी रंजिश निकालने के लिए अनार बम
चला दिया।
इससे बच्चे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना गया। पार्षद ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी जानकारी में पार्षद प्रदीप कुमार ने आरोपियों की पहचान गोरी और मंगा के तौर पर बताई है। पार्षद ने पुलिस को बताया कि जब से वह पार्षद बना है तब से आरोपी उससे झगड़ा करते आ रहे हैं। आठ नवंबर को भी दोनों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके थे। दोनों ने आरजी मिल रोड और सत्संग भवन वाली रोड से कोयले से भरे ट्रकों के गुजरने का विरोध किया था।
जिस पर उसने इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी लेकिन दोनों जमानत पर बाहर आ गए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे उनका बेटा प्रेम नगर स्थित अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पटाके फोड़ते हुए गोरी और मंगा ने अनार बम चलाकर उसके बेटे के मुंह पर सीधा कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसआई हमीर सिंह ने जांच शुरू कर दी है।