फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperatures drop below normal in Punjab, extremely dense fog to prevail for next two days

Patiala News: मौसम... पंजाब में पारा सामान्य से नीचे गिरा, अगले दो दिन बेहद घनी धुंध का रहेगा प्रकोप

Wed, 15 Jan 2025 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Temperatures drop below normal in Punjab, extremely dense fog to prevail for next two days
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आज कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने वीरवार व शुक्रवार के लिए पंजाब में बेहद घनी धुंध पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही वीरवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी पड़ सकती है।

विभाग के मुताबिक इससे तापमान में और गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। सबसे कम 2.2 डिग्री का न्यूनतम पारा मोगा का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 5.6 डिग्री, पटियाला का 5.8 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे), पठानकोट का 7.6 डिग्री, बठिंडा का 4.2 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे), बरनाला का ा 3.4 डिग्री, संगरूर का 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक 23.8 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री, लुधियाना का 15.8 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 15.4 डिग्री (सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 21.9 डिग्री, बठिंडा का 19.0 डिग्री (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), फिरोजपुर का 19.0 डिग्री, जालंधर का 20.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed