फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperature rises by 0.6 degree, Faridkot remains hottest

Patiala News: तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा, फरीदकोट रहा सबसे गर्म

Wed, 10 May 2023 07:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Temperature rises by 0.6 degree, Faridkot remains hottest
चार दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी, तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के तापमान में मंगलवार को कमी के बाद बुधवार को 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा। फरीदकोट 38.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। इसके चलते तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है।

फरीदकोट के बाद पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, लुधियाना का 36.2 डिग्री, पटियाला का 37.7, पठानकोट का 35.6, बठिंडा का 37.6, गुरदासपुर का 35.5, बरनाला का 37.1, जालंधर का 35.8 डिग्री और रोपड़ का 34.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई 0.9 डिग्री की कमी सामान्य की तुलना में 4.2 डिग्री नीचे रही। पंजाब में होशियारपुर का सबसे कम 14 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इसके साथ ही अमृतसर का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री, लुधियाना का 18.4, पटियाला का 18.5, पठानकोट का 15.5, बठिंडा का 19.0, फरीदकोट का 18.1 और जालंधर का 17.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed