फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperature in punjab drops after rain

पंजाब में कूल हुआ माैसम: बारिश के बाद सुबह और शाम को बढ़ी गुलाबी ठंड, दिन के पारे में अभी ज्यादा बदलाव नहीं

Sat, 17 Oct 2026 07:45 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 07:45 AM IST
सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पटियाला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18.3 डिग्री रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Temperature in punjab drops after rain
पंजाब में ठंडक बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि शुक्रवार को दिन के तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे रहा। 
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई। फिलहाल पंजाब का न्यूनतम पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई इलाकों में बादल, बारिश और ठंडी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रोपड़ में दर्ज किया गया। वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पंजाब में आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान दिन का पारा चढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पटियाला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18.3 डिग्री रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री रहा। बीचे 24 घंटों के दौरान फरीदकोट में 19.2 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 15 मिलीमीटर और पठानकोट में 31.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed