फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperature in Punjab dropped 4.6 degrees below normal due to rain, alert today too

Patiala News: पंजाब में बारिश से तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे पहुंचा, आज भी अलर्ट

Thu, 10 Jul 2025 08:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Temperature in Punjab dropped 4.6 degrees below normal due to rain, alert today too
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में कई स्थानों पर बारिश से वीरवार को तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब पारा सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वीरवार को रूपनगर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 22.4 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर में 22.8 एमएम, पटियाला में 2.0 एमएम, पठानकोट में 22.0 एमएम, बठिंडा में 9.0 एमएम, मोगा में 6.5 एमएम, मोहाली में 5.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, लुधियाना का 30.8 डिग्री, पटियाला का 29.8 डिग्री पठानकोट का 28.9 डिग्री, फाजिल्का का 32.3 डिग्री, फिरोजपुर का 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 25.9 डिग्री, पटियाला का 25.0 डिग्री, पठानकोट का 25.1 डिग्री, फरीदकोट का 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed