फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperature dropped below normal due to cold winds in Punjab, Patiala and Bathinda

Patiala News: पंजाब में ठंडी हवाओं से गिरा पारा, पटियाला व बठिंडा का सामान्य से नीचे हुआ

Thu, 13 Feb 2025 10:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped below normal due to cold winds in Punjab, Patiala and Bathinda
पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 18 फरवरी से दो दिन बारिश की संभावना
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बढ़ रही गरमी के बीच उत्तर-पश्चिमी सतही हवाओं के चलने से दिन के तापमान के साथ-साथ न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को पंजाब में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 1.4 और न्यूनतम में भी 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। इन्हीं हवाओं के कारण बुधवार को भी अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 18 व 19 फरवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है।

पंजाब में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 25.7 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री, लुधियाना का भी 22.8 डिग्री, पटियाला का 23.6 डिग्री, पठानकोट का 21.9 ड़िग्री, बठिंडा का 25.7 डिग्री, फिरोजपुर का 24.0 डिग्री, होशियारपुर का 22.1 डिग्री, जालंधर का 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 4.2 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री, लुधियाना का 11.4 डिग्री, पटियाला का 8.7 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 5.6 डिग्री, बठिंडा का 7.0 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed