फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Teachers' Day, school, colleges, celebrated Teachers Day, Dr. Radhakrishnan tribute to Patiala

डा. राधाकृष्णन के बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया

Tue, 06 Sep 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 06 Sep 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers' Day, school, colleges, celebrated Teachers Day, Dr. Radhakrishnan tribute to Patiala
पटियाला के स्कालर फील्ड पब्लिक स्कूल में टीचर्स डे के मौके पर रस्सी खींच गेम में हिस्सा लेती अध्यापिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
शहर के स्कूलों व कॉलेजों में टीचर्स डे मनाया गया। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए सभी अध्यापकों को उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए स्टूडेंट्स का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


 डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर समेत सारे स्टाफ ने डा. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि के तौर पर फूल अर्पित किए। मौके पर हवन यज्ञ कराया गया। स्कॉलर फील्ड स्कूल में अध्यापकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स कराई गई। टीचरों ने सेल्फियां भी लीं।     
विज्ञापन


बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स ने गानों पर कोरियोग्राफी पेश की गई। इसके बाद अध्यापकों ने कैट वाक  की और बॉलीवुड गानों पर डांस करके खूब इंजॉय किया। सरकारी महिंदरा कालेज में प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने डा. राधाकृष्णन के जीवन व उनकी प्राप्तियों के बारे में स्टूडेंट्स को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल मेें गीत व कोरियोग्राफी पेश की गई। मौके पर मैनेजिंग टाइम एंड स्ट्रेस विषय पर वर्कशाप रखी गई। खालसा कालेज के विभिन्न विभागों की ओर से भी टीचर्स डे मनाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed