फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Teacher, demands, performance, government, Ropar

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक, प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Tue, 14 Jun 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
 Teacher, demands, performance, government, Ropar
रोपड़ में प्रदर्शन करते पूरे प्रदेश से जुटे टीचर। - फोटो : अमर उजाला
ओपन डिस्टेंस लर्निंग गवर्नमेंट टीचर्स मंच की ओर से मांगों को लेकर रोपड़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधीन ठेके पर आधारित 3442 ओर 7654 यूनियनों को रेगुलर करने और तरक्की देने की मांग को लेकर राज्य स्तरीय रैली की गई। शिक्षक प्रमोशन की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षकों ने दिनभर में कई बार रोष मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने शिक्षकों को ऐसा नहीं करने दिया। शिक्षक शिक्षा मंत्री से मीटिंग करवाने पर अड़े रहे। प्रशासन की ओर से शिक्षकों को जुलाई के पहले सप्ताह में मीटिंग करवाने का भरोसा दिया जा रहा था पर शिक्षक इस भरोसे को मानने को तैयार नहीं थे। प्रशासन के साथ कई असफल मीटिंगें होने के बाद दोपहर तीन बजे के करीब जब शिक्षकों ने महाराजा रणजीत सिंह बाग से बाहर निकलकर प्रदर्शन करने को कोशिश की तो पुलिस ने शिक्षकों को बाग के गेट पर घेर लिया और उन्हें बाग से बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षकों की प्रशासन के साथ फिर एक मीटिंग हुई जिसमें उन्हें 25 जून तक शिक्षा मंत्री से मीटिंग का समय देने का आश्वासन दिया गया। शिक्षक यूनियन की राज्य स्तरीय कमेटी के नेता विक्रम सिंह ने कहा कि 25 जून तक उन्हें मीटिंग का समय न मिला तो वह दोबारा 27 जून को रोपड़ में धरना प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक नेता विक्रम सिंह, नवदीप समाणा और जसविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि मांगें पूरी न होने से शिक्षकों में रोष है। मौके पर डीएमएफ के महासचिव जरमनजीत सिंह, ईटीएफ के महासचिव दविंदर पूनिया, मनप्रीत समराला, दलजीत पटियाला, अमृतपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, जतिंदर, हरदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed