फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tangori Institute, athletic meet, more than 40 colleges participated, Rajpura, Patiala

गुरु नानक कॉलेज लुधियाना ने जीती ओवरऑल ट्राफी

Wed, 15 Mar 2017 02:54 PM IST
राजपुरा
राजपुरा Updated Wed, 15 Mar 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Tangori Institute, athletic meet, more than 40 colleges participated, Rajpura, Patiala
विजेता विद्यार्थियों को समान्नित करते कालेज प्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला
शहीद ऊधम सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तंगोरी में आयोजित तीन दिवसीय 20वीं आईकेजी पीटीयू एथलेटिक मीट के अंतिम दिन गुरु नानक कालेज लुधियाना के विद्यार्थियों ने अपना लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 40 से भी ज्यादा कालेजों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन इंजीनियरकर्मजीत सिंह खेहरा चीफ इंजीनियर पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान 5000 मीटर की रेस में हर्षित कुमार ने पहला व हरजोत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।  400 मीटर बाधा दौड़ में मनदीप सिंह गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना ने पहला स्थान एवं दिलवर सिंह एसयूएस कॉलेज तंगोरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ लड़कियों में राजबीर कौर पहले स्थान पर व मनदीप कौर दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


जैवलीन थ्रो में संदीप कौर एसयुएस तंगोरी ने पहला स्थान व निहारिका गुप्ता सीजीसी लांडरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एसयूएस ग्रुप के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि लड़कियों में राजबीर कौर और लड़कों में सरबजीत सिंह बेस्ट एथलीट एवं ओवरआल ट्राफी गुरुनानक देव कालेज लुधियाना ने जीती। दूसरा रनरअप सीजीसी लांडरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed