फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   syl, surjit rakhra, congress, political news, patiala

एसवाईएल के मुद्दे पर मगरमच्छी आंसू बहा रही कांग्रेस : रखड़ा

Mon, 25 Jul 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Mon, 25 Jul 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
syl, surjit rakhra, congress, political news, patiala
पटियाला के गांव फतेहपुर में सोमवार को सड़क के काम का नींव पत्थर रखते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस मगरमच्छ के आंसू बहा रही है।
विज्ञापन


अगर यह पार्टी पंजाब की जायज मांगों प्रति गंभीर होती, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से एसवाईएल का विरोध करना चाहिए था। उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंदिरा गांधी की इस कार्रवाई का स्वागत किया था। वह सोमवार को समाना हलके के गांव फतेहपुर व गज्जूमाजरा में सड़कों के नींव पत्थर रखने के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

रखड़ा ने कहा कि अगर पंजाब के पानी पर डाका मारा गया, तो किसी भी तरह की कुर्बानी देने से बादल सरकार पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन पर 17 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। उन्होंने समाना के नजदीकी गांव फतेहपुर में 33 लाख की लागत से करीब 2.69 किलोमीटर लंबी फतेहपुर-समाना-टोडरपुर सड़क और गांव गज्जूमाजरा में 162 लाख की लागत से करीब 8.5 किलोमीटर लंबी पटियाला-संगरूर सड़क से समाना को जाने वाली सड़क का नींव पत्थर भी रखा। 
विज्ञापन


रखड़ा ने इस मौके पर गांव गज्जूमाजरा में करीब आठ लाख की लागत से नए डाले गए सीवरेज और गलियों-नालियों का उद्घाटन भी किया। 
इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन जसपाल सिंह कल्याण, मार्केट कमेटी समाना के बलविंदर सिंह दानीपुर, शिअद किसान विंग के जिला पटियाला के प्रधान अमरजीत सिंह टोडरपुर, सर्कल समाना के प्रधान जत्थेदार जसवीर सिंह तलवंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed