फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SYL issue, the central government, singer Hans Raj Hans Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib

केंद्र चाहे तो निपट सकता है एसवाईएल मुद्दा : हंस

Sun, 27 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 27 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
SYL issue, the central government, singer Hans Raj Hans Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में सर्व धर्म सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हंस राज हंस को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : amarujala
शिअद से किनारा कर कांग्रेस में शामिल हुए राज गायक हंसराज हंस रविवार को सरहिंद के रेलवे रोड स्थित विश्व सूफी संत समाज द्वारा आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। इस मौके पर दलित नेता गेजा राम वाल्मीकि के घर पर भी गए। इस मौके पर हंस ने शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार पर एसवाईएल मुद्दे को बेवजह तूल देने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में शिअद की भाईवाल पार्टी की सरकार है, फिर भी पंजाब सरकार पानी बंटवारे के मुद्दे को बेवजह तूल दे रही है।
विज्ञापन


हंस ने कहा कि यदि केंद्र चाहे तो इस मुद्दे को तुरंत निपटा सकता है, लेकिन 2017 चुनाव को नजदीक देख शिअद गठबंधन पानी के मुद्दे पर राजनैतिक लाभ उठाना चाहता है। यह संकुचित राजनीति का खेल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे कोई भी सरकार आए, उसे राजनीति से परे होकर सूबे की भलाई के लिए काम करने चाहिए। आम आदमी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि आप की पंजाब बचाओ मुहिम महज एक नाटक है, जिसे लोग जानते हैं। 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बननी तय है। इस मौके पर शीतलदीप, गुरमीत सिंह, जतिन्दर सिंह चनो, सीमा कपूर, लता देवी, राज कुमार और प्रेम कुमार बेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed