{"_id":"575450774f1c1b8c4910a218","slug":"swami-krishnanand-missing-cbi-demand-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी कृष्णा नंद के लापता होने का मामला सीबीआई को देने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी कृष्णा नंद के लापता होने का मामला सीबीआई को देने की मांग उठी
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
नंगल में पत्रकारों से वार्ता करते गो सेवा कमीशन पंजाब के चेयरमैन कीमती लाल भगत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो सेवामिशन के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी कृष्णा नंद भूरीवालों का संदिग्ध हालातों में लापता होने की की सीबीआई जांच होने की मांग उठी है। यह मांग रविवार को गो सेवा कमीशन पंजाब के चेयरमैन कीमती लाल भगत ने की है।
नंगल में एमपी कोठी नजदीक गौशाला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भगत ने स्वामीजी का कत्ल किये जाने का अंदेशा भी जताया है।
उन्होंने कहा स्वामीजी ने पंजाब की धरती पर लगने वाले 16 नए बूचड़खानों के विरुद्ध आवाज बुलंद की थी। साथ ही पशु तस्करी के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। इस पर उन्हें धमकियां भी मिलीं थीं। भगत ने बताया उन्होंने लगभग 5 महीने पहले स्वामी जी को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बतौर गो सेवा कमीशन के चेयरमैन डीजीपी पंजाब को 23 दिसंबर 2015 को चिट्ठी भी लिखी और खुद भी मिले थे। इसके बाद भी स्वामीजी को सुरक्षा नहीं दी गई।
इससे पहले खुद स्वामी जी की तरफ से भी हथियार लेने के लिए अर्जी दी गई थी। भगत ने कहा पुलिस की जांच ठीक नहीं है। ढाई दिन बीतने बाद में भी स्वामीजी के बारे कोई सुराग नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया जांच में तेजी लाने के लिए 6 जून को मुख्यमंत्री से उनके नेतृत्व में एक वफद मिलेगा और 7 जून को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने एलान किया कि इसके बाद भी कोई हल न निकला तो आगे की रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को हर पहलू की बारीकी से जांच करनी चाहिए। इस मौके गो रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार, सूबा प्रधान निक्सन कुमार, स्वामी बसंत जी नवल जी आश्रम नंगल, अनिल कुमार बोबी जिला प्रधान मोहाली, कपिला प्रधान रोपड़ शहरी, गुरप्रीत सिंह राष्ट्रीय जनरल सचिव, संदीप कुमार, आशीष वर्मा प्रधान नंगल इकाई, आप नेता डॉ. संजीव गौतम, पूर्व काउंसिलर पिंकी शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेश मलिक, व्यापारी नेता प्रेम कपूर, केशव ठाकुर, अमित बरारी, समाज सेवक विजय चोपड़ा, गुनप्रीत सिंह मौजूद थे।