फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sutlej River, two young men drowned, a body was found, Ropar

सतलुज दरिया में दो युवक डूबे

Fri, 08 Jul 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Fri, 08 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Sutlej River, two young men drowned, a body was found, Ropar
दो युवक डूबे - फोटो : डेमो फोटो
सतलुज दरिया पर बने हैड वर्क्स पुल के नजदीक गांव हवेली के पास दो युवक दरिया में नहाते समय ड़ूब गए। एक युवक का शव मिल गया है और दूसरे का कोई पता नहीं चला। यह युवक सरकारी कालेज में बीए का फार्म भरने के लिए आए थे और इस दौरान गर्मी होने के कारण दरिया पर नहाने गए थे। दरिया में डूबे युवकों की पहचान सतनाम (20) उर्फ सत्तू पुत्र और मनदीप कुमार निवासी नूरपुरखुर्द के रूप में हुई है। इनके एक साथी करन ने इन्हें डूबते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस ओर इनके परिवार को दी। इसके बाद गोताखोरो ने दरिया में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद  सतनाम का शव दरिया में से मिल गया। मनदीप के बारे में कुछ पता न चल सका। सतमान सरकारी कालेज में बीए कर रहा था और वह फार्म भरने के लिए आया था। मनदीप रयात कालेज में इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed