फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sundar Mundariye Ho Tera Kaun Vichara Ho Dula Bhatti Wala Ho --- The recognition of Punjabi culture, the effect of Corona on Lohri, the market is bright

सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा हो दुला भट्टी वाला हो--- पंजाबी सभ्याचार की पहचान लोहड़ी पर कोरोना का असर, बाजारों में रौनक

Wed, 12 Jan 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sundar Mundariye Ho Tera Kaun Vichara Ho Dula Bhatti Wala Ho --- The recognition of Punjabi culture, the effect of Corona on Lohri, the market is bright
पटियाला। पंजाबी सभ्याचार की निशानी लोहड़ी का त्योहार नजदीक आते ही गली-मोहल्लों में होने वाले समागमों में पंजाबी बोलियां ‘सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा हो दुल्ला भट्टी वाला हो ... ’ की आवाजें सुनाई देनी लगती हैं। इस बार कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण का असर लोहड़ी के त्योहार की रौनक पर भी पड़ा है। बाजारों में चहल-पहल पहले की तुलना में काफी कम है। गजक, रेवड़ी, मूंगफली की दुकानों पर ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे दुकानदार हताश हैं।
विज्ञापन

लाहौरी गेट स्थित परम बेकरी के मालिक नीरज अरोड़ा ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि पिछले साल लोहड़ी का त्योहार आने तक कोरोना का प्रकोप कम हो गया था, लेकिन इस बार लोहड़ी पर कोरोना का फैलाव तेजी से हो रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में केस आ रहे हैं। ऐसे में इसका असर दुकानदारी पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनका होल सेल का काम है, उनकी मूंगफली और तिल वाली गजक, रेवड़ी चंडीगढ़ व पंचकूला के दुकानदारों को सप्लाई होती है, लेकिन इस बार सप्लाई का काम 60 फीसदी कम है। इससे काफी नुकसान होने की आशंका है। वीरवार को लोहड़ी पर सेल ज्यादा हो, बस अब यही भगवान से दुआ है।
विज्ञापन

राजपुरा कालोनी के नजदीक दुकानदार विकास ने बताया कि जैसे आशंका थी कि इस बार कोरोना की मार पड़ेगी, वैसे ही हुआ है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप कारण बाजारों से रौनक गायब है। इसका असर दुकानदारों पर भी पड़ा है। ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं। वीरवार को लोहड़ी के दिन ज्यादा संख्या में ग्राहकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अनिल कुमार भारती ने कहा कि लोहड़ी पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है। बेटे की शादी वाले घर या फिर जहां बच्चे ने जन्म लिया हो, वहां यह त्योहार भव्य ढंग से मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना का प्रकोप है जिस कारण लोग डरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed