फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   suchha singh chhotepur, arvind kejriwal, punjab news, punjab political news, ropar

खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं केजरीवाल: छोटेपुर

Thu, 08 Sep 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़ Updated Thu, 08 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
suchha singh chhotepur, arvind kejriwal, punjab news, punjab political news, ropar
रोपड़ में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते सुच्चा सिंह छोटेपुर। - फोटो : अमर उजाला
सुच्चा सिंह छोटेपुर परिवर्तन यात्रा के तहत रोपड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसी वजह से पंजाब में दाग़ी उम्मीदवारों को टिकटें दी गई हैं।
विज्ञापन


 वीरवार को प्रेसवार्ता में छोटेपुर ने आरोप लगाया कि पंजाबियों को पीछे करने की साजिश दुर्गेश पाठक और बदनाम करने की साजिश हिम्मत सिंह शेरगिल के साथ रची गई थी। उनके खिलाफ कोई स्टिंग ऑपरेशन है ही नहीं बल्कि यह एक साजिश थी। छोटेपुर ने कहा कि पार्टी का काम करने के लिए सूबे के लोगों ने ही उनको पैसे दिए थे लेकिन केजरीवाल ने उनको बैंक खाता खुलवाने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा कि भगवंत मान की शराब पीने की आदत के बारे में उन्हें केजरीवाल ने खुद बताया था। उन्होंने बरगाड़ी कांड के बाद रखे धार्मिक समागम में भी भगवंत मान के शराब पीकर जाने की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के शोषण के सवाल पर छोटेपुर ने कहा कि यह बात उनके समय भी उठी थी लेकिन वह अपनी उम्र के लिहाज के कारण चुप रहे। आने वाले समय में पैसे लेने और शोषण करने की बातें और सामने आएंगी। छोटेपुर ने माना कि एक महिला को पांच लाख रुपये देकर फैसला भी किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी पार्टी अब पंजाब के लोगों के मन से उतर चुकी है। 

छोटेपुर ने कहा कि वह अपने आप समर्थकों की राय लेने के बाद 16 तारीख़ के बाद अगली कार्रवाई का निर्णय लेंगे। यदि उनके समर्थकों ने उन्हें समझौता करने या नई पार्टी बनाने की राय दी तो वह तय करेंगे लेकिन आम आदमी पार्टी में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे। 


उन्होंने कहा कि गुरप्रीत घुग्गी को केजरीवाल अपने मंसूबों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंनेे तो सिद्धू को कभी नजदीक से देखा तक नहीं।   टिकटें बांटने के बाद सूबे के कई लोगों ने अरविंद केजरीवाल को घोषित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दी है लेकिन केजरीवाल पंजाबियों को बांटने की नीति पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed