फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Students demonstrate against government

सरकार के खिलाफ स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 19 Dec 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
 Students demonstrate against government
सरकारी महिंदरा कालेज में स्टूडेंट्स की ओर से पंजाब पुलिस और सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले दिए इस प्रदर्शन में पुलिस की बढ़ती गुंडागर्दी का विरोध किया गया।
विज्ञापन


यूनियन के स्टूडेंट लीडरों रवदीप, हरप्रीत सिंह ने कहा कि हक व सच की अगुवाई करने वाले पंजाब के लोगों को जेलों में डाला जा रहा है और गुंडा गिरोह, कातिल व नशा तस्कर पंजाब में सरेआम घूम रहे हैं। चन्नू गांव में दलित लड़की की लाश को करीब 200 मीटर तक घसीटा गया और रोष प्रदर्शन कर रहे परिवार व गांव वासियों पर अंधाधुंध फायरिंग व लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन


यूनियन मांग करती है कि  दोषियों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाएं। साथ ही इस मौके पर काला कानून रद्द करने और यूनियन के प्रदेश प्रधान रजिंदर सिंह को बिना किसी शर्त जल्द रिहा करने की जोरदार मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट लीडरों ने कहा कि सरकार लोगों के मुद्दों पर ध्यान देकर उनको हल करने के बजाय काले कानून लागू करके लोगों की आवाज बंद करना चाहती है। अगर सरकार ने इन सभी मुद्दों पर ध्यान देकर कोई हल न निकाला, तो स्टूडेंट्स आने वाले समय में सरकार की साजिशों का मुंह तोड़ जवाब देंगे और संघर्ष और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed