{"_id":"68a752841c7bbb4c65031629","slug":"started-looting-after-watching-web-series-all-four-accused-arrested-patiala-news-c-284-1-ptl1001-9210-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: वेब सीरीज देखकर लूटपाट करने लगे, चारों आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: वेब सीरीज देखकर लूटपाट करने लगे, चारों आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। वेब सीरीज देखकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कार, नकदी और वारदातों में इस्तेमाल की गई किरच बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार निवासी धुरी, राम उर्फ शुभम निवासी धुरी जिला संगरूर, जतिन निवासी धुरी और अभि कुमार निवासी संगरूर के तौर पर हुई है।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि राकेश यादव निवासी अमेठी यूपी ने उसकी के-10 आल्टो कार, मोबाइल फोन और 79400 रुपये लूटने संबंधी चार नौजवानों के खिलाफ थाना सदर समाना में 15 अगस्त 2025 को केस दर्ज करवाया था। इस केस की जांच के दौरान चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी कार भी बरामद कर ली। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में माना कि एक वेब सीरीज देखकर वह चारों लूटपाट की वारदातें करने लगे थे। साथ ही माना कि उन्होंने वेब सीरीज से प्रेरित होकर उन्होंने एक सैंटो कार व नकदी समाना-भाखड़ा नहर के पुल के पास बबनदीप सिंह निवासी लुधियाना के साथ मारपीट करके लूटी थी। इस मामले में थाना सिटी समाना में केस दर्ज है।