{"_id":"60426df18ebc3e590211635c","slug":"star-javanil-thrower-neeraj-chopra-broke-his-own-record-in-patiala-patiala-news-pkl4061379140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार जैवनिल थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 88.07 मीटर दूर फेंका भाला, पुराना रिकॉर्ड था 88.06 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार जैवनिल थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 88.07 मीटर दूर फेंका भाला, पुराना रिकॉर्ड था 88.06 मीटर
विज्ञापन
पटियाला के एनआईएस में इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में जैवलिन थ्रो करते नीरज चोपड़ा।
- फोटो : PATIALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पटियाला के नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में आयोजित इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में नया नेशनल रिकार्ड स्थापित किया। हालांकि कोरोना के कारण करीब एक साल से ज्यादा की अवधि से प्रतिस्पर्धाओं से नीरज चोपड़ा दूर रहे, लेकिन वापसी करते ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.07 मीटर का थ्रो करके नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। नीरज ने अपने ही पिछले नेशनल रिकार्ड को एक सेंटीमीटर से तोड़ दिया।
गौरतलब है कि चोपड़ा ने पिछला नेशनल रिकार्ड 2018 के एशियंस गेम्स जकारता इंडोनेशिया में 88.06 मीटर की थ्रो करके बनाया था। यहां भी खास है कि चोपड़ा का यह थ्रो इस साल का बेस्ट थ्रो है। एक अन्य जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह (यूपी) ने 81.63 मीटर साथ दूसरा, जबकि हरियाणा के साहिल सिलवाल ने 80.65 मीटर साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी ने ट्रेनिंग की तैयारियों को काफी प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने अपनी ट्रेनिंग को प्रभावित नहीं होने दिया। मेहनत से तैयारी की। उन्होंने माना कि गेम के दौरान हवा काफी थी। लेकिन वह पूरी तरह से तैयार थे। उन्होंने पसंदीदा जैवलिन का इस्तेमाल किया। इसने भी उनकी मदद की। नीरज ने माना कि उन्हें अपने प्रदर्शन में और सुधार लाना होगा, क्योंकि आजकल प्रतिस्पर्धा बहुत है। चोपड़ा ने बताया कि पांचवें प्रयास में उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। हरियाणा के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने बताया कि वह 15 से 18 मार्च तक होने वाली नेशनल फेडरेशन कप में भी भाग लेंगे।