फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SSA / Rmsa teacher, DC office, hunger strike, Patiala

डीसी दफ्तर में भूख हड़ताल पर बैठे अध्यापक

Mon, 27 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 27 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
SSA / Rmsa teacher, DC office, hunger strike, Patiala
पटियाला में मांगों को लेकर डीसी दफ्तर में भूख हड़ताल पर बैठे एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन। - फोटो : अमर उजाला
रेगुलर करने की मांग को लेकर सोमवार को एसएसए/रमसा अध्यापकों में गुस्सा फूट पड़ा। सरकार के खिलाफ अध्यापक डीसी दफ्तर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। इनमें नवनदीप शर्मा, नैनसी भाटिया, स्नेहदीप, मनोज कुमार, अवनीश कुमार और भरत कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन


एएसए/रमसा अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान अतिंदरपाल घग्गा और प्रदेश उप प्रधान हरदीप टोडरपुर ने कहा कि एसएसए/रमसा के अधीन काम कर रहे 12 हजार अध्यापक, लैब अटेंडेंट और हेड मास्टर उच्च मेरिट योग्यता रखते हुए भी आठ सालों से सरकारी स्कूलों में ठेके पर काम करने के लिए मजबूर हैं। बादल सरकार लगातार इन अध्यापकों को रेगुलर करने से पीछे हट रही है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से बनाई गई हाई पावर कमेटी की ओर से एक साल बीत जाने के बाद भी एसएसए/रमसा अध्यापकों को रेगुलर करने संबंधी कोई रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। इसके कारण अध्यापकों में सरकार के अध्यापक विरोधी रवैए के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि अध्यापक कई माह से बिना तनख्वाह के काम रहे हैं। सरकार की ओर से झूठे पुलिस केस डालकर अध्यापकों को अदालतों में परेशान किया जा रहा है। इन मांगों को लेकर जुलाई में रोपड़ में भी रैली की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed