फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sri Guru Nanak Dev, Festival of Lights, cleaning campaign, distributing blankets, Fatehgarh Sahib

श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व उपलक्ष्य में समाजसेवा

Sat, 12 Nov 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 12 Nov 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Sri Guru Nanak Dev, Festival of Lights, cleaning campaign, distributing blankets, Fatehgarh Sahib
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस को समर्पित गरीब एवं जरूरतमंदों को गर्म कंबल बांटते श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर व विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब में श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर तीन दिन से आयोजित कार्यक्रम के तहत वीसी डॉ. गुरमोहन सिंह वालिया ने स्लम एरिया की ओर सेवा का हाथ बढ़ाया। 
विज्ञापन


इस मौके पर गरीबों और जरूरतमंदों को झुग्गियों में जाकर यूनिवर्सिटी स्टाफ और विद्यार्थियों ने गर्म कंबल बांटे। वीसी डॉ. वालिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी गरीबों की सेवा करने के लिए वचनबद्ध है। इस कार्य में वाइस चांसलर के साथ यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक डॉ. कंवलजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. प्रितपाल सिंह, डीन रिसर्च डॉ. बलबीर सिंह भाटिया और डीन विद्यार्थी भलाई डॉ. बीरबिकरम सिंह ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की तरफ से बस्सी पठाना में सफाई मुहिम चलाई गई। डीन अकादमिक और डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी की तरफ से गुरपर्व के अवसर पर हाकी इंडिया के साथ मिल कर 16 से 19 नवंबर तक ऑल इंडिया गुरु नानक देव गोल्ड कप वुमन हाकी टूर्नामेंट 2016 करवाया जा रहा है, जिसमें हॉकी की कई प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed