{"_id":"2c8bbf578a7456fbafdd346cc8be368e","slug":"sri-anandpur-sahib-nanded-sahib-jan-8-will-run-for-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री आनंदपुर साहिब से नांदेड़ साहिब के लिए 8 जनवरी को चलेगी रेल गाडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आनंदपुर साहिब से नांदेड़ साहिब के लिए 8 जनवरी को चलेगी रेल गाडी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Fri, 25 Dec 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आनंदपुर साहिब से 8 जनवरी को प्रात:काल 9 बजे नांदेड़ साहब के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम के अंतर्गत विशेष रेल गाड़ी रवाना की जा रही है। जिला की डिप्टी कमिशनर तनु कश्यप ने इस यात्रा स्कीम से सम्बन्धित बैठक दौरान कहा कि यह रेल 1000 श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब के दर्शन करवाने उपरांत वापस श्री आनंदपुर साहिब लौटेगी।जिसमें 500 तीर्थ यात्री श्री आनंदपुर साहिब विधान सभा हलके और 500 यात्री रोपड़ विधान सभा हलके से शामिल होंगे।
इस मुफ़्त,अरामदायक और सुविधाजनक धार्मिक यात्रा दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने -पीने, रहन -सहन और लाने -लेजाने का मुकम्मल ख़र्च पंजाब सरकार की तरफ से किया जायेगा। डीसी ने कहा कि दूर के इलाकों में रहते श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन तक लाने और छोड़ने का प्रबंध भी सरकार की तरफ से किया जा रहा है तथा यह ट्रेन 13 जनवरी शाम को वापस लौटेगी।
डिप्टी कमिशनर ने जानकारी देते बताया कि इन विशेष रेलों के द्वारा कोई भी श्रद्धालू अपना शिनाख़्त के सबूत और अपना मैडीकल फिटनेस सर्टिफिकेट पेश करके धार्मिक स्थानों के दर्शन कर सकता है। इस मंतव्य के लिए श्रद्धालू श्री आनंदपुर साहिब और रोपड़ विधान सभा हलकों के नगर कौंसिल दफ्तरों और ब्लाक विकास व पंचायत दफ्तरों से फार्म प्राप्त करके वहां ही भर कर दे सकते है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन दफ्तरों में ही डाक्टर बैठ कर मैडीकल करेंगे। श्रद्धालु को अपने साथ दो फोटो और फोटो शिनाख्ती कार्ड देना पड़ेगा तथा मैडिकल सर्फीकेट भी मुफ्त में ही बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि इन विशेष रेलों में सीटों के लिए किसी भी किस्म की आरक्षण की जरूरत नहीं और इन में श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधायें मुहैया करवाई जाएंगी।
राज्य ट्रांसपोर्ट कमिशनर हरमेल सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार का यह बहुत ही प्रसंसायोग्य प्रयास है, जिस के द्वारा हजारों श्रद्धालू धार्मिक स्थानों के दर्शन कर सकेंगे। उन्होने कहा कि 8जनवरी को श्री आनंदपुर साहिब से रवाना होने वाली रेल गाड़ी में तलवंडी साबो हलके की संगत नांदेड़ साहिब के लिए रवाना होगी।
ट्रांसपोर्ट कमिशनर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से यह सिलसिला लगातार एक साल जारी रहेगा, जिस दौरान 117 विधान सभा हलकों से विशेष रेलों के द्वारा श्रद्धालुओं को देश के अलग -अलग हिस्सों बीच वाले धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाए जाएंगे।
उन बताया कि यह विशेष रेलों वारानसी और अजमेर शरीफ़ के लिए भी चलाईं जा रही हैं। स्पैशल सचिव ट्रांसपोर्ट विभाग मनजीत नारंग ने बताया कि इस रेलगाडी में 15 बोगियाँ लगाई जा रही हैं और यह रेल गाड़ी 5 रातें और 6 दिन की यात्रा उपरांत 13 जनवरी को वापस आयेगी।