फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sports Minister said the known condition of international boxer Kaur Singh, all possible help to eminent players like Kaur Singh

खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कौर सिंह का जाना हाल कहा, कौर सिंह जैसे प्रतिष्ठित खिलाडिय़ों की हर संभव सहायता

Mon, 01 Nov 2021 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister said the known condition of international boxer Kaur Singh, all possible help to eminent players like Kaur Singh
पटियाला। पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के मंत्री परगट सिंह सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कौर सिंह का हालचाल जानने के लिए यहां बडूंगर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। गौरतलब है कि पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और विशिष्ट सेना मेडल से सम्मानित मुक्केबाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कौर सिंह शारीरिक रूप से ठीक न होने के कारण उपचाराधीन हैं। कौर सिंह 1982 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता मुक्केबाज हैं। इस मौके पर परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार कौर सिंह जैसे गौरवमयी खिलाड़ियों की हर संभव सहायता करने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

परगट सिंह ने कौर सिंह के साथ 1996 ओलंपिक खेल के समय की अपनी यादें भी सांझा की। उन्होंने कौर सिंह की पत्नी बलजीत कौर के साथ भी बातचीत की। खेल मंत्री ने कौर सिंह का उपचार कर रही डाक्टरों की टीम के मेंबर डा. हर्षवर्धन खुराना, डा. इंद्रजीत कौर और डा. एमएस आहलूवालिया के साथ भी बातचीत की। डाक्टरों को विशेष तौर पर कौर सिंह का ध्यान रखने की हिदायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed