फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Son sent abroad with money on interest, jailed due to agent's cheating

ब्याज पर रुपये लेकर बेटे को भेजा विदेश, एजेंट के धोखे से हुई जेल

Tue, 08 Nov 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Son sent abroad with money on interest, jailed due to agent's cheating
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। गांव परोड़ निवासी ग्रंथी ने रिश्तेदार से ब्याज पर लाखों रुपये लेकर बेटे को विदेश भेजा था। ट्रेवल एजेंट के धोखे के कारण युवक को वहां जेल हो गई। मुश्किल से युवक वापस वतन लौटा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रेवल एजेंट गुरप्रीत सिंह निवासी गुरु नानक मोहल्ला नकोदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित हरविंदर सिंह (24) ने बताया कि उनके पिता अजमेर सिंह ग्रंथी हैं। गुरुद्वारा साहिब में रोज माथा टेकने आने वाले एक व्यक्ति ने पिता को बातों-बातों में बताया कि उनका एक रिश्तेदार ट्रेवल एजेंट है। वह उनके बेटे को विदेश भिजवा देगा। आरोपी ने ग्रंथी को झांसा दिया कि वह ग्रीस भिजवा देगा, लेकिन उन्हें इसके लिए आठ लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पिता ने किसी रिश्तेदार से ब्याज पर आठ लाख रुपये लेकर आरोपी को दिए।
विज्ञापन

बावजूद इसके आरोपी ने जनवरी 2020 में हरविंदर सिंह को ग्रीस के बजाय गैरकानूनी ढंग से तुर्की भेज दिया। ऊपर से उससे पासपोर्ट व अन्य जरूरी कागजात भी छीन लिए। वहां पहुंचते ही हरविंदर सिंह को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। करीब दो महीने हरविंदर सिंह जेल में रहा। बाद में जेल से बाहर आया और वापस भारत लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर 4.50 लाख ठगे
पटियाला। पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर दो युवकों से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी हुई है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान दिनेश राठौर निवासी गांव रसूलपुर सैदां (पटियाला) के तौर पर हुई है। आरोपी ने गुरमीत सिंह निवासी गांव मरोड़ी के बेटे कारज सिंह को वर्क वीजा पर पुर्तगाल और भांजे अर्शप्रीत सिंह को स्टडी वीजा पर भेजने के लिए 9.50 लाख रुपये लिए थे। काफी मांगने पर पांच लाख रुपये वापस दे दिए, बाकी के साढ़े चार लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed