{"_id":"5772a4294f1c1b5f1879bbbb","slug":"snnaur-rustic-turn-charge-anti-akali-worker-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलका सन्नौर और देहाती के इंचार्ज बदलने के विरोध में अकाली लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलका सन्नौर और देहाती के इंचार्ज बदलने के विरोध में अकाली लामबंद
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में पार्टी हाईकमांड के फैसले खिलाफ रोष जताते हलका सन्नौर के पूर्व इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह संधू व साथ में उनके समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की ओर से सन्नौर और पटियाला (देहाती) हलकों के इंचार्ज बदलने के विरोध में अकाली वर्कर लामबंद होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सन्नौर के अकाली वर्करों के साथ वहां के पूर्व हलका इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह संधू ने हाईकमांड के फैसले का सख्त शब्दों में विरोध किया। वहीं गांव टोहड़ा में पटियाला देहाती के वर्करों की ओर से भी रोष जताया गया। अकाली वर्करों ने पार्टी को चेतावनी दी है कि यह फैसला वापस लिया जाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंथ रतन जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा की बेटी कुलदीप कौर टोहड़ा से सुखबीर बादल ने पटियाला (देहाती) के हलका इंचार्ज का ओहदा छीना है।
मंगलवार को गांव टोहड़ा में हुई देहाती के वर्करों की बैठक में अकाली वर्करों ने एलान किया कि अगर अकाली दल ने टोहड़ा परिवार को देहाती या सन्नौर से टिकट न दी तो सारे पंजाब में अकाली दल का बायकॉट किया जाएगा। इस दौरान गांव टोहड़ा, डकौंदा, तरखेड़ी, जिंदलपुर, साहपुर, जाबरपुर समेत बड़ी संख्या में पंचायतों और लीडरों ने शिरकत की। वहीं सन्नौर हलके के पूर्व इंचार्ज तेजिंदरपाल सिंह संधू ने भी खुलकर पार्टी के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। संधू ने आरोप लगाया कि नए हलका इंचार्ज की ओर से उनकी ओर से कराए गए विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन्नौर हलके के वर्कर लगातार उनके संपर्क में हैं। हलके में बाहर से लगाए इंचार्ज के प्रति लोगों में निराशा है। जल्द ही हलके के गांवों में जाकर जन संपर्क मुहिम चलाएंगे।