फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Six mobiles, earphones, data cables and drugs recovered from Nabha Jail

Patiala News: नाभा जेल से छह मोबाइल, ईयरफोन, डाटा केबल व नशा बरामद

Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six mobiles, earphones, data cables and drugs recovered from Nabha Jail
पटियाला। नाभा की नई जिला जेल में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें छह मोबाइल समेत सिम कार्ड, बैटरियां, ईयरफोन व नशा बरामद हुआ है। पुुलिस ने चार कैदियों के अलावा कुछ अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट राजविंदर सिंह ने बताया कि वार्ड- दो की बैरक-आठ के शौचालय के साथ बनाए गड्ढे में से दो मोबाइल फोन और एक ईयरफोन मिला। हवालाती आकाशदीप सिंह निवासी गांव नवांशहर खरड़ एसएस नगर के बिस्तर पर सिरहाने से एक मोबाइल समेत सिम कार्ड बरामद किया गया।
विज्ञापन

कैदी रछपाल सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब की जेब से एक मोबाइल समेत बैटरी व सिम मिला। इसी तरह हवालाती सिकंदर सिंह निवासी गांल ढडरियां वाला जिला संगरूर के बिस्तर से एक मोबाइल समेत सिम कार्ड, एक डाटा केबल और करीब छह ग्राम सफेद रंग का नशीला पाउडर बरामद हुआ। वहीं हवालाती विवेक भारद्वाज निवासी पलवल हरियाणा के पास से एक मोबाइल बिना सिम के अलावा एक ईयरपॉड और दो चार्जर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed