फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SIT questioned Bikram Majithia for eight hours in drugs case

बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें: पूर्व मंत्री की फर्मों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन; SIT ने आठ घंटे की पूछताछ

Tue, 18 Mar 2025 06:33 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Mar 2025 06:33 AM IST
सार

शिअद नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ड्रग केस में पूर्व मंत्री की फर्मों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सुराग मिले हैं। मामले में सोमवार को एसआईटी ने उनसे आठ घंटे पूछताछ की और मंगलवार को दोबारा पूछताछ के लिए पटियाला बुलाया है। 

विज्ञापन
SIT questioned Bikram Majithia for eight hours in drugs case
बिक्रम मजीठिया - फोटो : संवाद

विस्तार

ड्रग केस में पूर्व मंत्री व शिअद के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से एसआईटी ने सोमवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की। इसके बाद एसआईटी सदस्य और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वरुण शर्मा ने खुलासा किया कि एसआईटी को इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके परिवार से संबंधित फर्मों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सुराग मिले हैं। हमने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए विदेश में हुए वित्तीय लेन-देन को भी शामिल किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में चार में से तीन आरोपी विदेश में हैं। उन्हें जांच में शामिल करने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस समेत हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मजीठिया व उनके परिवार की फर्मों के वित्तीय लेन-देन के बारे में उन्होंने बताया कि जिस समय का यह मामला है, उस समय इन फर्मों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा हुई है और विदेशी कंपनियों के साथ भी लेन-देन हुआ है। कैश जमा होने समेत वित्तीय स्रोतों में अचानक हुई वृद्धि के बारे में भी एसआईटी ने उनसे सवाल-जवाब किए हैं।
विज्ञापन


आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया
वरुण शर्मा ने कहा कि इस बारे में अधिक सवालों के जवाब देने के लिए बिक्रम सिंह मजीठिया को मंगलवार को दोबारा से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हर मामले की जांच बहुत गंभीरता से और गहनता से की जा रही है। इस मामले में भी एसआईटी गहनता से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश-विदेश में सभी वित्तीय लेने-देन की गहनता से जांच की जा रही है और विदेश में बैठे बाकी आरोपियों को भी भारत लाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed