फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Shri Hazur Sahib train 1,000 devotees left

विशेष ट्रेन से 1000 श्रद्धालु श्री हजूर साहिब रवाना

Sat, 16 Jan 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 16 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Shri Hazur Sahib train 1,000 devotees left
रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं के  जयकारों की गूंज में जब विशेष रेल गाड़ी तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के  लिए रवाना हुई तो सारा माहौल पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंग गया।
विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र समाना के  एक हजार श्रद्धालु सचखंड श्री हजूर साहब के  दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस रेल गाड़ी में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा भी श्रद्धालुओं के  साथ गए। पटियाला जिले से तीर्थ यात्रा पर जाने वाली यह पहली और राज्य से रवाना होने वाली यह पांचवीं ट्रेन है।
विज्ञापन


सुबह-सुबह जैसे ही श्रद्धालु विभिन्न बसों से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने शुरू हुए तो जिला प्रशासन और रेलवे विभाग की तरफ से सिरोपा और हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री रखड़ा ने कहा कि भविष्य में इस योजना को लागू रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थलों की यात्रा के अलावा अजमेर शरीफ व वाराणसी के लिए यात्रा जनवरी में शुरू की जाएगी। योजना के तहत जनवरी और फरवरी में 11 और तीर्थ यात्रा ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

योजना के  तहत 117 विधानसभा सीटों में से प्रत्येक से लगभग 1000 लोग तीर्थ यात्रा के लिए चुने गए हैं। संबंधित उपायुक्तों ने जांच के  बाद इस योजना के  लिए लाभार्थियों का चयन किया है।


लगभग 187 करोड़ रुपये की राशि इस योजना के लिए निर्धारित की गई है। 18 कोचों की इस ट्रेन में 1080 तीर्थयात्रियों को आसानी से समायोजित किया जा सकता है।

इसकी पेंट्री में 1500 यात्रियों के खाने का पूरा प्रबंध किया जा सकता हैं। यह ट्रेन 20 जनवरी को वापस आ जाएगी और तीर्थयात्रियों को नि:शुल्क भोजन, आवास, परिवहन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed