फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Shobhayatra of Lord Shriram, Ram Nam Sankirtan, crowd of devotees, echo of Ram, Mandi Gobindgarh

राम के रंग में रंगी लोहा नगरी

Tue, 04 Apr 2017 03:14 PM IST
मंडी गोबिंदगढ़
मंडी गोबिंदगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
Shobhayatra of Lord Shriram, Ram Nam Sankirtan, crowd of devotees, echo of Ram, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में शोभायात्रा के दौरान सिर पर कलश लिए महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
लोहा नगरी की धार्मिक संस्था श्री हरी कथा समिति भगवान श्रीराम के प्रकाशोत्सव पर जीटी रोड स्थित श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले राम मंदिर में राम रस संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी कलाकारों ने भगवान श्री राम, राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य कर भक्ति का माहौल बनाया। 
विज्ञापन


मुख्यातिथि नगर काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल, केके जिंदल, एनआरआई मनदीप धवन, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रेम बांसल, तरसेम मंागला व समिति के अन्य सदस्यों ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा को रवाना किया। शहर के हर चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में सजावटी गेट बनाए गए और लंगर लगाए गए।
विज्ञापन


महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर शोभायात्रा में शिरकत की। भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण, हनुमान, विष्णु, शिव माता पार्वती, काली माता समेत देवी देवताओं की सुंदर झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हरि कथा समिति के चेयरमैन प्रकाश चंद गर्ग. अध्यक्ष डा मनमोहन कौशल, सचिव सज्जन गोयल व कोषाध्यक्ष सुरेश गोयल, आचार्य नित्यानंद गिरी महाराज, संत दिव्यात्मानंद, संत निर्मल प्रेमानंद, समिति के पीआरओ संजय गर्ग, शिवम बांसल, विवेक सिंगला, पवन सचदेवा, वाईस चेयरमैन राम नाथ गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दविंदर पराशर, घनश्याम दास गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी सदस्य जोगिंदर सिंह मैणी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू, प्रदेश सचिव शिव कुमार शाही, यशपाल जैन मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed