{"_id":"615b2f988ebc3e372c070494","slug":"shambhu-police-detained-two-people-including-sweets-coming-from-karnal-patiala-news-pkl4289926175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभू पुलिस ने करनाल से आ रही मिठाई सहित दो लोगों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभू पुलिस ने करनाल से आ रही मिठाई सहित दो लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
बिना ढकी अवैध तौर पर ले जाई जा रही मिठाई के साथ पुलिस व सेहत विभाग की टीम।
- फोटो : PATIALA
राजपुरा। शंभू थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक टैंपो से अवैध रूप लाई जा रही मिठाई बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही सेहत विभाग पटियाला की टीम को बुलाकर जांच करने को कहा। सेहत विभाग की टीम अधिकारी पूनम रानी ने 17 क्विंटल मिठाई के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।
शंभू थाना प्रभारी किरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह पुलिस टीम ने गांव महमूदपुर बैरियर के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी कि अंबाला की तरफ से आ रहे छोटा हाथी को रोककर उसमें बिना ढकी मिठाई के बारे चालक से जानकारी मांगी व दस्तावेज आदि दिखाने को कहा तो वह कोई भी तस्सली बख्श उतर नहीं दे सका।
मिठाई में मिलावट होने के शक में सेहत विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और सैंपलिंग करवाई गई। उन्होंने कहा कि खरड़ लैब में सारी मिठाई के सैंपल भेज दिए गए हैं जांच के बाद ही सही जानकारी हमें मिल पाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया टैम्पू चालक यूपी निवासी ललित कुमार व ऋषिपाल ने बताया कि वह यह 17 क्विटल मिठाई पैंठा यूपी से लेकर आए हैं और लुधियाना व मुकेरियां सप्लाई देने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने फिल्हाल मिठाई को कब्जे में लेकर शिकायत दर्ज कर ली है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इस अवसर पर एएसआई बलबीर सिंह, एएसआई तरलोचन सिंह, हवलदार हरजीत सिंह सेहत विभाग की पूनम रानी सहित कई अन्य मौजूद रहे।