फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Shaheedi Nagar Kirtan leaves from Baba Bakala Sahib for Gurdwara Thamm Ji Sahib Kartarpur

Patiala News: शहीदी नगर कीर्तन बाबा बकाला साहिब से गुरुद्वारा थम्म जी साहिब करतारपुर के लिए रवाना

Wed, 12 Nov 2025 08:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Shaheedi Nagar Kirtan leaves from Baba Bakala Sahib for Gurdwara Thamm Ji Sahib Kartarpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत की 350वीं शताब्दी के उपलक्ष्य में असम के गुरुद्वारा धोबरी साहिब से शुरू हुआ शहीदी नगर कीर्तन बुधवार को गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौंवी बाबा बकाला साहिब से अगले पड़ाव गुरुद्वारा थम्म जी साहिब करतारपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं बाबा बकाला साहिब में आयोजित धार्मिक दीवान में रागी जत्थे द्वारा गुरुबाणी कीर्तन किया गया। श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी राजदीप सिंह ने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत का इतिहास संगत के साथ साझा किया। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह जलाल उस्मा, हेड ग्रंथी ज्ञानी हरदेव सिंह, लाल सिंह, पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी भूपिंदर सिंह और मैनेजर मोहन सिंह कंग, प्रचारक बलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह वडाला, हरप्रीत सिंह जंडियाला, कंवलजीत सिंह गगड़ेवाल, दिलबाग सिंह कालेके, पूर्व प्रचारक जसपाल सिंह और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed