{"_id":"5755a6844f1c1b761f9c5392","slug":"shagun-scheme-rs-22-lakh-distributed-seminars-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने शगुन स्कीम के तहत बांटे 22 लाख के चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने शगुन स्कीम के तहत बांटे 22 लाख के चेक
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में आयोजित कार्यक्रम मौके शगुन स्कीम के लाभपात्रियों को चेक बांटते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलाई विभाग की ओर से अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए विशेष प्रयास के तहत सिविल अधिकारों की सुरक्षा एक्ट 1955 के तहत आदर्श पॉलीटेक्निक कॉलेज ढैंठल समाना में सेमिनार आयोजित किया गया। सोमवार को आयोजित सेमिनार में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने 22 लाख रुपये के शगुन स्कीम के चेक बांटे। रखड़ा ने भलाई विभाग को यह आदेश दिए कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही भलाई स्कीमों का लाभ तय समय में देना यकीनी बनाया जाए।
रखडा ने बताया कि शैक्षणिक क्षेत्र के तहत हाजिरी वजीफा, प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप और मुफ्त पाठ्य पुस्तक स्कीम के तहत पहली से दसवीं क्लास तक पढ़ते 81548 स्टूडेंट्स को 2,61,30,705 रुपये की किताबें बांटी गईं। हाजिरी वजीफा स्कीम के तहत 4764 अनुसूचित जाति की छात्राओं को 23,82,000 रुपये की राशि बांटी गईं। शगुन स्कीम के तहत पटियाला के एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 तक के 4104 लाभपात्रों को 61,560,000 रुपये की राशि शगुन के तौर पर दी गई।
विभाग के डिप्टी डायरेक्टर परमिंदर सिंह गिल ने विभाग की स्कीमों संबंधी और जिले की भलाई स्कीमों की प्रगति रिपोर्ट पर प्रकाश डाला। बताया गया कि सरकारी महिंदरा कॉलेज को बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत दो करोड़ रुपये और अनुसूचित जातियों की लड़कियों के हॉस्टल के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए।