फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SGPC, Pro Kripal Singh Bandughar, passenger residences will be online, Fatehgarh Sahib

आनलाइन होंगे गुरुघरों के सभी यात्री निवास: बंडूगर

Wed, 08 Mar 2017 03:09 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 08 Mar 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
SGPC,  Pro Kripal Singh Bandughar, passenger residences will be online, Fatehgarh Sahib
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के पास माता साहिब कौर यात्री निवास का नींव पत्थर रखते हुए प्रो कृपाल सिंह बंडूगर, बाबा बचन सिंह कारसेवा वाले व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो कृपाल सिंह बंडूगर ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के साथ नए बनने वाले माता साहिब कौर यात्री निवास का नींव पत्थर रखा। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने इमारत के निर्विघ्न संपूर्ण होने के लिए अकाल पुरुख आगे अरदास की। 
विज्ञापन

इस इमारत की कार सेवा बाबा बचन सिंह जी दिल्ली वालों तथा बाबा गुलजार सिंह जी की देखरेख में करवाई जाएगी। इस तीन मंजिला इमारत में आधुनिक किस्म के 200 कमरे होंगे। यह इमारत इस साल दिसंबर तक बन कर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


इस बारे जानकारी देते हुए प्रो बंडूगर ने बताया कि श्री फतेहगढ़ साहिब में की हर साल छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित बड़ी संख्या में संगत दर्शन करने के लिए आती है। संगत की रिहायश के लिए पहले 190 कमरों का यात्री निवास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगत की बढ़ रही आमद को मद्देनजर यात्री निवास बनाया जा रहा है। बंडूगर ने कहा कि एसजीपीसी बहुत जल्द सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को आनलाइन करने जा रही है, ताकि संगत अपने घर पर ही गुरुद्वारा साहिब में कमरे की बुकिंग करवा सके।  

चुनावों दौरान डेरा सिरसा से मदद लेने वाले सभी पार्टियों के सिख उम्मीदवारों की रिपोर्ट 7 मार्च तक अकाल तख्त साहिब को सौंपे जाने पर बंडूगर ने कहा कि जो धार्मिक मसले है उस पर नोटिस अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब लेते हैं। वह खुद तो पड़ताल नहीं कर सकते इस लिए वह ऐसे मामले की पड़ताल के लिए एसजीपीसी को चुनते हैं।

यह मामला भी हमारे पास आया था, जिसके हमने तीन सदस्य कमेटी बनाई थ।  श्री अकाल तख्त साहिब ने 17 मई 2007 को सिख संगत के नाम हुक्मनामा जारी करते हुए डेरा सिरसा से कोई भी संबंध न रखने के आदेश दिए थे, तीन सदस्य कमेटी ने अकाल तख्त साहिब को 7 मार्च को यह रिपोर्ट सौंपनी थी।


कल तीन सदस्य कमेटी ने अपनी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब को सौंप दी है। इस रिपोर्ट को अब पांच सिंह साहिबानों के समक्ष रखेंगे और वही फैसला लेंगे कि क्या करना है, वही विदेशों में सिखों पर हो रहे नक्सली हमलों पर बडूंगर ने कहा कि इस संबंध में एसजीपीसी देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र लिख कर उनकी सुरक्षा की मांग करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed