{"_id":"62c4795f396c02414964128b","slug":"seven-mobiles-seven-data-cables-and-intoxicants-recovered-from-patiala-jail-patiala-news-pkl455690143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला जेल में तलाशी के दौरान बड़ी बरामदगी, सात मोबाइल, सात डाटा केबल व नशीले पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला जेल में तलाशी के दौरान बड़ी बरामदगी, सात मोबाइल, सात डाटा केबल व नशीले पदार्थ बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। सुर्खियों में बने रहने वाली पटियाला की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान एक बार फिर से काफी संख्या में मोबाइल, सिम कार्ड, डाटा केबल, चार्जर व भारी मात्रा में नशा बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह के मुताबिक गारद बैरक नंबर 7/8 की तलाशी करने पर मिट्टी में दबाए गए पांच लावारिस मोबाइल फोन, सात डाटा केबल, एक चार्जर और 40 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया है। इसी तरह से गश्त के दौरान चार लावारिस पैकेट टेप के साथ लपेटे हुए बरामद किए गए, जिनको खोल कर चेक करने पर इसमें से 65 जरदे की पुड़ियां, पांच बीड़ी के बंडल, दो मोबाइल समेत बैटरी और एक ग्राम 70 मिलीग्राम सुल्फा बरामद किया गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि हाल ही में पटियाला जेल से मिट्टी में दबाई एक प्लास्टिक की बोतल से 33 सिम कार्ड बरामद किए गए थे। इस मामले का खुद जेल मंत्री ने संज्ञान लेते हुए पुलिस व जेल विभाग को जांच के आदेश दिए थे। इस मामले में पुलिस ने कुल छह गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें से दो को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक सिम कार्ड जारी करने वाला डीलर है।
विज्ञापन
नाभा जेल से भी मोबाइल बरामद, हवालाती नामजद
पटियाला। नाभा की नई जिला जेल से भी तलाशी के दौरान एक मोबाइल समेत बैटरी व सिम कार्ड बरामद किया गया है। इस मामले में एक हवालाती को नामजद किया गया है। थाना सदर नाभा पुलिस को दी शिकायत में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदरपाल का कहना है कि हवालाती मनदीप सिंह निवासी होशियारपुर की तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल की बरामदगी की गई।