फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Schools, children, Diwali Dhoom, pollution-free Diwali celebration message, Patiala

स्कूलों में दिवाली की धूम, प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का दिया संदेश

Fri, 28 Oct 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 28 Oct 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
 Schools, children, Diwali Dhoom, pollution-free Diwali celebration message, Patiala
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हरे रंग के गुब्बारे छोड़कर सेफ दिवाली मनाने का संदेश देते प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में दीपों के त्योहार दिवाली के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मौज-मस्ती की। इस मौके पर बच्चों को क्लीन दिवाली ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। जिससे पर्यावरण को पटाखों के धुएं से प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावाली के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मेहमान प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर, उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर रहे। गेस्ट आफ आनर पुलिस डीएवी जींद हरियाणा के प्रिंसिपल राजेश कुमार रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र क्लास पहली से पांचवीं तक के 500 बच्चों की ओर से सुंदर परिधानों में की गई रैंप वाक रही। 
विज्ञापन


उधर बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल में भी दिवाली के उपलक्ष्य में शानदार कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने रंगोली बनाई और दीपक जलाए। बच्चों ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश देती हुई एक स्किट पेश की। रायल यूथ रामलीला क्लब जोड़ियां भट्टियां ने सीता हरण का दृश्य पेश किया। बच्चों ने इस मौके पर सुंदर डांस परफार्मेंस भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस डीएवी स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में थाली, दीया सजाने व रंगोली की प्रतियोगिता कराई गई। तीसरी क्लास में दिया शर्मा, चौथी में रीना पाल मोमबत्ती सजाने के मुकाबले में पहले स्थान पर रही। वहीं दीया सजाने के मुकाबले में नैंसी व सिमरनजीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। थाली सजाने का मुकाबला दविंदर ने जीता। स्कूल प्रिंसिपल मीना थापर ने सभी विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कार बांटे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed