फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Schaller Field Public School, Youth Festival, Field Scholar runner-up trophy, Patiala

यूथ फेस्टिवल में स्कालर फील्ड स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Sat, 05 Nov 2016 03:22 PM IST
Updated Sat, 05 Nov 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
Schaller Field Public School, Youth Festival, Field Scholar runner-up trophy, Patiala
पटियाला के स्कालर फील्ड स्कूल के बच्चे यूथ फेस्टिवल के मुकाबलों में जीते अपने मेडलों व ट्राफियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
स्कालर फील्ड पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब में आयोजित यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन किया। यह युवक मेला श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व की 350वीं वर्षगांठ को समर्पित है। मेले में आयोजित विभिन्न मुकाबलों में भाग लेने के लिए पंजाब के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन


स्कालर फील्ड स्कूल के स्टूडेंट्स ने इन मुकाबलों में अच्छी पोजिशनें हासिल की और यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की ओर से इनको ट्राफी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रंगोली मुकाबले में सिमरजीत कौर, किरनजीत कौर ने पहला, वाद-विवाद में रवनीत कौर, सुखमनदीप कौर ने पहला, अंग्रेेजी कविता लेखन मुकाबले में गुरविंदर कौर ने पहला, पंजाबी कहानी लेखन मुकाबले में गुरसिमरनजीत कौर ने पहला, साइंस के वर्किंग माडल मुकाबले में जसदीप सिंह, श्मशेर सिंह ने पहला, नान वर्किंग माडल मुकाबले में रविंदर सिंह, परवन कौर, मनजोत कौर ने विशेष पुरस्कार, रस्साकस्सी के मुकाबले में 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने और शबद गायन के मुकाबले में 11वीं व 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी। यूनिवर्सिटी की ओर से स्कालर फील्ड स्कूल को रनरअप ट्राफी प्रदान की गई। स्कूल के प्रिंसिपल चंदनदीप कौर ने विजेता स्टूडेंट्स और बच्चों को तैयार करने वाले टीचरों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed