फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SC high power committee appeal to Jagjit singh Dallewal

42 दिन से अनशन पर डल्लेवाल: हाई पावर कमेटी ने की मेडिकल ट्रीटमेंट की अपील, किसान नेता बोले- सेहत बाद में...

Mon, 06 Jan 2025 08:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2025 08:22 PM IST
सार

आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई हाई पावर कमेटी ने सेवानिवृत्त जज नायब सिंह की अगुवाई में मुलाकात की। कमेटी के सदस्यों ने डल्लेवाल से ट्रीटमेंट लेने की अपील की, लेकिन डल्लेवाल ने भी अपनी मांग उनके सामने रखी।

विज्ञापन
SC high power committee appeal to Jagjit singh Dallewal
डल्लेवाल से बात करते हाई पावर कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को सोमवार को 42वें दिन पूरे हो गए। डल्लेवाल की सेहत लगातार नाजुक बनी हुई है और इसी बीच किसान नेता से सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई हाई पावर कमेटी ने सेवानिवृत्त जज नायब सिंह की अगुवाई में मुलाकात की। कमेटी की ओर से डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की अपील की गई। 

विज्ञापन


पूर्व जज नायब सिंह ने डल्लेवाल से कहा कि आपकी सेहत व जिंदगी की जरूरत है, इसलिए बेशक अपना अनशन समाप्त न करें, लेकिन मेडिकल ट्रीटमेंट ले लें। जवाब में डल्लेवाल ने कहा कि किसानी पहले है और उनकी सेहत बाद में है। डल्लेवाल ने एक बार फिर से मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की अपील को ठुकरा दिया। कमेटी में खेतीबाड़ी माहिर देविंदर शर्मा, अर्थशास्त्री रणजीत घुम्मन, पंजाब फार्मर्स कमीशन के चेयरपर्सन सुखपाल सिंह, पूर्व डीजीपी बीएस संधू एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


केंद्र को आदेश दे सुप्रीम कोर्ट
डल्लेवाल ने मुलाकात के दौरान कमेटी सदस्यों से कहा कि उनकी ज़िंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण उन किसानों की जिंदगियां थीं, जिन्होंने सरकारों की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर ली। डल्लेवाल ने पूर्व जज नायब सिंह से अपील की कि केंद्रीय कृषि मंत्री कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को वो मानेंगे तो ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र को आदेश देकर एमएपी गारंटी कानून बनाया जाए, ताकि किसानों की आत्महत्या बंद हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर हाइकोर्ट भी दे चुका है फैसला
डल्लेवाल ने कहा कि 2018 में जबलपुर हाइकोर्ट भी फैसला कर चुका है कि किसी भी एपीएमसी मंडी में किसी भी फसल की पहली बोली सरकार द्वारा घोषित एमएसपी से नीचे नहीं होनी चाहिए। लेकिन 6 साल बीत जाने के बाद भी हाइकोर्ट के उस फैसले का सम्मान नहीं किया जा रहा है। डल्लेवाल ने कहा कि जब तक वाहेगुरु का आशीर्वाद है तब तक उन्हें कुछ नहीं होगा, केंद्र सरकार को बिना देरी के किसानों के मुद्दों का हल करने का प्रयास करना चाहिए।

डल्लेवाल जब भी बुलाएंगे, कमेटी के सदस्य आएंगे
मीडिया से बात करते पूर्व जज नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाहेगुरू से यही अरदास है कि डल्लेवाल सेहतमंद रहें। कमेटी की तरफ से डल्लेवाल को अपील की गई है कि वह मेडिकल ट्रीटमेंट ले लें। किसानों से बात करके उनके मसले हल करने की कमेटी की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। डल्लेवाल को वादा किया गया है कि वह जब भी बुलाएंगे, कमेटी के सदस्य आएंगे। आज जो भी बातचीत हुई है, इसकी रिपोर्ट कमेटी को सौंपी जाएगी। 

डल्लेवाल को हो रही उल्टियां
उन्होंने साफ किया कि कमेटी के पास केंद्र के साथ बातचीत करने की अथॉरिटी नहीं है। कमेटी अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। गौरतलब है कि शनिवार को खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत के बाद से डल्लेवाल की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें बार-बार उल्टियां हो रही हैं और बोलने में भी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed