फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sarpanch and colleagues opened fire in land dispute

जमीन विवाद में सरपंच और साथियों ने चलाईं गोलियां

Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch and colleagues opened fire in land dispute
पटियाला। थाना जुल्कां के अधीन आते गांव टोरां में जमीन के विवाद में गांव के सरपंच व साथियों ने गोलियां चला दीं। इसके बाद दो दोस्तों की डंडो से पिटाई कर डाली। पुलिस ने सरपंच समेत आठ लोगों को नामजद करने के बाद दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, धमकियां देने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन गुरजिंदर सिंह निवासी गांव टोरां ने पुलिस को बताया कि वह सैर करने के लिए घर से निकला था। इसी बीच रास्ते में उसे अपने दोस्त रूपिंदर सिंह, जगदीप सिंह और बलकार सिंह मिल गए। तभी आरोपी नेपाल सिंह, जगीर सिंह निवासी गांव महिमा, परमजीत सिंह व सरपंच कश्मीर सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर आए। जमीन के विवाद को लेकर आरोपी परमजीत सिंह ने अपनी बंदूक ट्रैक्टर चालक नेपाल सिंह को पकड़ाते हुए गोली चलाने को कहा। अन्य आरोपी बाज सिंह निवासी डेरा सन्नौरिया मसींगन, हरचंद सिंह, बबली निवासी गांव टोरां, शाम सिंह निवासी गांव जलबेड़ा और गेजा सिंह निवासी गांव महिमा वहां मोटरसाइकिलों पर पहुंचे, जिन्होंने गुरजिंदर सिंह व उसके दोस्तों को घेर लिया।
विज्ञापन

नेपाल सिंह ने गुरजिंदर सिंह पर गोली चलाई जो उसकी टांग पर लगी। सरपंच कश्मीर सिंह ने पिस्टल से हवाई फायर किए। आरोपी बाज सिंह ने नेपाल सिंह से बंदूक और कश्मीर सिंह से पिस्टल छीनकर गोलियां चलाईं जो गुरजिंदर सिंह की छाती, आंख और बाजू पर लगीं। साथ ही जगदीप सिंह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह व शाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी नराता राम के मुताबिक शिकायतकर्ता गुरजिंदर सिंह ने पंचायत की जमीन ठेके पर ली हुई थी। इसी जमीन को लेकर उसका सरपंच व आरोपी परमजीत सिंह साथ विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed