फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sant Balbir Singh Seechewal savvy environment, political parties, election Menifeston agenda, Ropar

पर्यावरण बचाने की बात करने वाले को दें वोट: सीचेवाल

Sun, 18 Sep 2016 03:34 PM IST
Updated Sun, 18 Sep 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
Sant Balbir Singh Seechewal savvy environment, political parties, election Menifeston agenda, Ropar
बलबीर सिंह सीचेवाल - फोटो : फाइल फोटो
पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि सभी राजनैतिक पार्टियां अपने चुनाव मेनिफेस्टो में पर्यावरण बचाने को मुख्य एजेंडा बनाएं और वोटर भी उसी पार्टी को वोट दें जो साफ हवा व पानी मुहैया कराने की बात करे। संत सीचेवाल रोपड़ के गांव रोडमाजरा में बाबा गाजीदास कल्ब की ओर से लगाए रक्तदान व मेडिकल कैंप में आये थे। 
विज्ञापन


उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया और गांव के गुरुद्वारा साहिब परिसर में पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। पत्रकारों से बात करते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि हमारे पास न तो साफ पानी है ओर न ही साफ हवा। इस संबंधी जागरूकता पैदा करने की भी जरूरत है और इसके लिए राजनितिक पार्टियों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सरकार की ड्यूटी है और हर नागरिक का यह अधिकार है कि उसे शुद्ध पर्यावरण मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के खराब हो रहे पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। अदालत ने प्रदूषण फैलाने वाले एक मैरिज पैलेस पर जुर्माना व सजा देकर अच्छी शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब शुरूआत हो चुकी है तथा वह 35 से ज्यादा नगर काउंसिल के खिलाफ अदालत में गए हैं और आने वाले दिनों में इसके भी अच्छे नतीजे सामने आएगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा गाजीदास क्लब के प्रधान दविंदर बाजवा ने बताया कि कैंप में 150 लोगों ने रक्तदान किया और मेडिकल कैंप में 350 से ज्यादा लोगो ने जांच कराई। सभी मरीजोें को दवाएं मुफ्त दी गई है। इस मोके पर पूर्व राज्य मंत्री बीबी सतवंत कौर संधू, अकाली दल की हलका इंचार्ज बीबी जगमीत कौर संधू, एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह लखोवाल, ब्लाक समिति के चेयरमैन नरिंदर सिंह मावी, मोहनजीत सिंह कमालपुर हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed