फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sangrur District Industry Chamber, demand from government, stopped investing new industries, Sangrur

‘नई इंडस्ट्री लगाने पर रोक हटे’

Tue, 21 Mar 2017 03:18 PM IST
संगरूर
संगरूर Updated Tue, 21 Mar 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Sangrur District Industry Chamber, demand from government, stopped investing new industries, Sangrur
संगरूर में मेहमानों का सम्मान करते इंडस्ट्री चैंबर के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चैंबर की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष घनशाम कांसल की अगुवाई में संगठन के भवन में हुई। मुख्य मेहमान के रूप में एसपी एच अमरजीत सिंह घुम्मन और विशेष मेहमान के रूप में एक्सईएन हरजीत सिंह, डीएसपी संदीप वडेरा, डीए लीगल एडवोकेट केसर सिंह ने शिरकत की। 
विज्ञापन


चैंबर के चीफ पैट्रन डॉ. एआर शर्मा ने कहा कि भूजल स्तर गिरने की वजह से नई इंडस्ट्री स्थापित करने पर लगी रोक से जिले में बेरोजगारी बढे़गी। पहले से स्थापित इंडस्ट्री के लिए भी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


चैंबर ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सामने पर लिखित तौर पर अपना पक्ष रखा है। जिले में खेती के मुकाबले इंडस्ट्री में पानी की खपत नहीं के बराबर है। लिहाजा इंडस्ट्री को इससे छूट दी जाए और यदि सरकार ऐसा करती है तो जिला संगरूर में करीब दो सौ नए यूनिट स्थापित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर के जिलाध्यक्ष घनशाम कांसल ने कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों को एक मंच पर लाने के लिए संगरूर चैंबर की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।  मुख्य मेहमान एसपी एच ने कहा कि उद्योगपतियों को सुरक्षित माहौल देने का पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।

एक्सईएन हरजीत सिंह, डीए लीगल केसर सिंह, बलविंदर जिंदल, जिला सचिव अमित जिंदल, बलाक संगरूर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, संदीप बांसल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लाक के अध्यक्षों का सम्मान किया गया, जिनमें भवानीगढ के सतवंत सिंह, अमरगढ के स्वर्णजीत सिंह, शेरपुर के सुनील गोयल, संगरूर के संदीप बांसल शामिल हैं। 


इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष एमपी सिंह, नवनीत शीतल, पटियाला चैंबर के सचिव अरूण कुमार, वीपी सिंह, विजय गुप्ता, रकेश कुमार, प्रभात जिंदल, अमृत गर्ग, अमर सिंह, भूषण कांसल, विजय मोहन, दीपक मित्तल, शीशपाल मितल, प्रदीप मितल, अनिल लोंगोवालिया, कृष्ण राजू, पंकज मोहन, दर्शन सिंह आदि हाजिर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed