{"_id":"57408d1f4f1c1bda6aac7b02","slug":"saint-dderian-waley-attacked-accused-action-vijay-sampla-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत ढडरियांवाले पर हमले के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे : सांपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत ढडरियांवाले पर हमले के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे : सांपला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 21 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में शनिवार को संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले से मिलते केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले पर हुए हमले के आरोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला ने शनिवार को संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले के साथ गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में मुलाकात करने के बाद कही। सांपला ने कहा कि संतों के काफिले पर हमले की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। किसी भी हालत में पंजाब की अमन शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संत ढडरियां वालों के साथी बाबा भुपिंदर सिंह की शहादत पर भी दुख व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, पटियाला जिले के भाजपा अध्यक्ष राजिंदर सिंह ढिल्लों उर्फ गिन्नी, पंजाब सरकार के मीडिया सलाहकार विनीत जोशी, भाजपा के प्रदेश सचिव गुरतेज सिंह भी मौजूद थे।
इनके अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैरा भी आज संत ढडरियां वाले से मिलने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। इस मौके पर खैरा ने कहा कि संत ढडरियांवाले पर हमला निंदनीय है। यह हमला सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है। सरकार को चाहिए कि इस वारदात से संबंधित हर एक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल इस समय ठीक नहीं है। अगर धार्मिक हस्तियों को सरेआम गोलियों के साथ भूना जा रहा है, तो आम जनता की क्या सुरक्षा है। अगर किसी भी राजनेता के साथ ऐसी वारदात होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर अकाली सरकार जिम्मेदार होगी।