फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accidents, including two deaths, vehicle drivers file a case, arrest, Patiala

सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत

Mon, 14 Nov 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 14 Nov 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
 Road accidents, including two deaths, vehicle drivers file a case, arrest, Patiala
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लखवीर सिंह निवासी गांव लंगडोई ने पसियाना थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता पाला सिंह (55) मोटरसाइकिल पर गांव बरसट के पास से जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए पिता के मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। वारदात के बाद आरोपी कार मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एक अन्य केस में राज सिंह निवासी गांव कपूरी ने जुल्कां थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि गांव कपूरी का ही रहने वाला उगर सिंह मोटरसाइकिल पर गांव रामनगर चुन्नी के पास से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। जिससे उगर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कार के चालक अमीर खान निलासी ननिउना जिला अंबाला हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed