फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accidents, death of three people, cases against drivers, all accused absconding, Patiala

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Fri, 14 Apr 2017 02:58 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Fri, 14 Apr 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Road accidents, death of three people, cases against drivers, all accused absconding, Patiala
सड़क हादसा - फोटो : डेमो ‌फोटो
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह निवासी मुहमदीपुर थाना मुल्लेपुर जिला फतेहगढ़ साहिब ने बनूड़ थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी परमिंदर कौर (42) के साथ बनूड़ बैरियर के पास से जा रहा था। इसी दौरान एक टिप्पर चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद परमिंदर कौर मोटरसाइकिल से नीचे गिरी और टिप्पर के नीचे आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सवरन सिंह निवासी नई बस्सी बोडा गेट नाभा ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदारी में तीन युवक हरदीप सिंह, जगदीप सिंह और सुरिंदर कुमार मोटरसाइकिल पर उसके घर आए थे। रात को तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुलदी जा रहे थे।


इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरदीप सिंह और जगदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि सुरिंदर कुमार घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed