फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accident, two young men killed, two injured, filed a case against the accused drivers, Patiala

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

Fri, 16 Dec 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 16 Dec 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Road accident, two young men killed, two injured, filed a case against the accused drivers, Patiala
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों में से एक की गंभीर है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पहले केस में सोहन सिंह ने त्रिपड़ी थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी बुआ का लड़का लखविंदर सिंह (33) कोरियर डिलीवरी का काम करता है। वह अपने साथी मुकेश (32) के साथ मोटरसाइकिल पर होटल फ्लाईओवर के पास से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस के चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।
विज्ञापन


इससे लखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश घायल हो गया। उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात के बाद चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पहचान चैन सिंह निवासी रोडेवाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे केस में विजय सिंह निवासी गांव गडी नजीर थाना गुहला कैथल हरियाणा ने सदर समाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भाई वरिंदर सिंह (26) ड्राइवर का काम करता है। वह अपने मोटरसाइकिल पर दोस्त संदीप सिंह (21) के साथ किसी काम के सिलसिले में गांव लालगढ़ के पास से जा रहा था।


इसी बीच तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे वरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed