{"_id":"57714f974f1c1b857d79b357","slug":"road-accident-three-deaths-bus-bike-case-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक की टक्कर, दो युवतियों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-बाइक की टक्कर, दो युवतियों समेत तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर एक निजी कंपनी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लड़कियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस चौकी पहर के थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांव फरीदपुर अराइया निवासी संजय कुमार अपनी दो रिश्तेदार लड़कियों रमा व सपना को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बनूड़ से राजपुरा जा रहा था। राजपुरा के पास गांव आलमपुर चौक पर एक निजी कंपनी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक खदानों में जाकर पलट गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें नजदीकी अस्पताल ज्ञान सागर में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत करार दे दिया। सूचना मिलते ही चौकी जनसूआ व थाना शंभू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया लेकिन बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। उनकी आयु 21 व 22 वर्ष की थी। तीनों की मौत की खबर गांव में पहुंचने से सारे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।