फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Record broken in Punjab, demand of 10155 MW of electricity

पंजाब में टूटा रिकॉर्ड : 10155 मेगावाट रही बिजली की मांग, 4782 मेगावाट रही उपलब्धता

Sun, 01 May 2022 01:21 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Record broken in Punjab, demand of 10155 MW of electricity
पटियाला। पंजाब में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी इजाफा हो रहा है। शनिवार को पंजाब में बिजली की मांग का रिकार्ड टूट गया। शनिवार को इस सीजन की सबसे अधिक 10155 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई। इसके मुकाबले पावरकॉम के पास बिजली की उपलब्धता केवल 4782 मेगावाट की रही।
विज्ञापन

मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम ने बाहर से भी बिजली खरीदी, फिर भी करीब 2273 मेगावाट बिजली की कमी रही।
पंजाब में शनिवार को बिजली की अधिकतम मांग रही है। इसके मुकाबले पावरकॉम को अपने रोपड़ व लहरा मुहब्बत के सभी आठ यूनिटों से 1493 मेगावाट, प्राइवेट में राजपुरा के दो, तलवंडी साबो के दो और गोइंदवाल के एक यूनिट से 2729 मेगावाट व हाइडल प्रोजेक्टों से 510 मेगावाट बिजली मिली। तलवंडी साबो का 660 मेगावाट का एक यूनिट और गोइंदवाल का 270 मेगावाट का एक यूनिट बंद होने से 930 मेगावाट बिजली सप्लाई शनिवार को भी ठप रही।
विज्ञापन

बाहर से खरीदी 3100 मेगावाट बिजली
बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम ने बाहर से 3100 मेगावाट बिजली खरीदी। इसके बावजूद कमी रही, जिस कारण लंबे-लंबे कट लगाने पड़े। शनिवार को जहां शहरों में साढ़े तीन घंटे के कट लगे, वहीं गांवों में 11 घंटे और शहरी उद्योगों में पांच घंटे तक के कट लगे। बिजली कटों के कारण भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोइंदवाल यूनिट में दो दिन का कोयला शेष
शनिवार को राजपुरा प्लांट में सात, लहरा मुहब्बत में तीन, तलवंडी साबो में सात, राजपुरा में 18 और गोइंदवाल में दो दिनों का कोयला शेष है। कोयला संकट के चलते फिलहाल पंजाब में बिजली संकट खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। उधर, पावरकॉम के अधिकारी जून महीने में पचवारा खदान के शुरू होने के बाद कोयले का संकट खत्म होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed