फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Razia Sultana and Gulzar Indra Chahal resigned after meeting Sidhu

सिद्धू से मिलकर रजिया सुल्ताना और गुलजार इंद्र चहल ने दिए इस्तीफ

Tue, 28 Sep 2021 08:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Razia Sultana and Gulzar Indra Chahal resigned after meeting Sidhu
पटियाला। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे बाद पटियाला से सीएम सिटी का दर्जा भले ही छिन गया हो, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के कारण पटियाला एक बार फिर राजनीति के बड़े केंद्र के तौर पर उभरा है। मंगलवार को जैसे ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान के पद से इस्तीफा दिया, उनके पटियाला स्थित आवास पर विधायकों व कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बड़ी बात यह रही कि पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुलजार इंद्र चहल और इसके बाद कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने पटियाला में सिद्धू से उनके घर पर मिलने के बाद अपने इस्तीफे दिए।
विज्ञापन

इस्तीफे की खबर सामने आते ही सबसे पहले कुलजीत सिंह नागरा, विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया और पंजाब कांग्रेस के कैशियर गुलजार इंद्र सिंह चहल पहुंचे। सिद्धू से मुलाकात कर चहल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शाम के वक्त कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना अपने पति मोहम्मद मुस्तफा साथ पहुंचीं। उन्होंने भी अंदर जाते ही कुछ मिनट बाद इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

शॉकिंग नहीं इस्तीफे की खबर, हालात ही ऐसे बन गए थे : मोहम्मद मुस्तफा
बुधवार शाम को अपनी पत्नी कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ पटियाला में सिद्धू के आवास पर पहुंचे पंजाब पुलिस से वरिष्ठ पद से रिटायर हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी व सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि सिद्धू के करीबियों के लिए उनके इस्तीफे की खबर बिल्कुल भी शॉकिंग नहीं है। क्या करें, पार्टी में हालात ही कुछ ऐसे बन गए थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि सरकार में कुछ ऐसे फैसले लिए गए, जो पंजाब कांग्रेस प्रधान को पसंद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ फैसले ऐसे हुए, जो प्रधान को नागवार रहे : रजिया सुल्ताना
इस मौके रजिया सुल्ताना ने भी कहा कि सरकार में कुछ फैसले ऐसे हुए, जो पंजाब कांग्रेस प्रधान को नागवार रहे। साथ ही कहा कि सिद्धू सिद्धांतों वाले व्यक्ति हैं। उन्हें किसी तरह का कोई लालच नहीं है। वह केवल पंजाब व पंजाबियत की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed