फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ransom demanded from bank worker by telling Lawrence Bishnoi PA

Patiala News : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पीए बताकर बैंककर्मी से मांगी फिरौती, विदेशी नंबर से किया व्हाट्सएप कॉल

Thu, 28 Jul 2022 11:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 11:36 PM IST
सार

बैंक कर्मी की पत्नी के मोबाइल पर गोलियां चलाने की वीडियो भी भेजी। थाना त्रिपड़ी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
ransom demanded from bank worker by telling Lawrence Bishnoi PA
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पटियाला के एक बैंक कर्मी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके लाखों की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। ऐसा न करने पर बैंक कर्मी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं बैंक कर्मी की पत्नी के मोबाइल पर भी गोलियां चलाने की वीडियो भेजी गई हैं। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी टू जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि बैंक कर्मी दमनजीत सिंह निवासी रेस कोर्स सरहिंद रोड पटियाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जुलाई 2022 को उनके मोबाइल पर दोपहर के समय एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पीए बताया और उससे लाखों की फिरौती की मांग की। न देने की सूरत में जान से मारने की धमकियां दीं। इसके साथ ही शिकायतकर्ता की पत्नी के मोबाइल पर भी गोलियां चलाने की वीडियो भेजी गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक साइबर सेल की मदद से शिकायतकर्ता दमनजीत सिंह के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल करने वाले आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दमनजीत सिंह कोई हाई-प्रोफाइल व्यक्ति नहीं है। एक साधारण बैंक कर्मी है। बावजूद इसके उसे क्यों निशाना बनाया गया है। यह भी जांच का विषय है। फिलहाल मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed