Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heat persists in Punjab; Faridkot is the hottest at 33.2 degrees.

Patiala News: पंजाब में अभी गर्मी का असर बरकरार, फरीदकोट 33.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म

Fri, 06 Nov 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heat persists in Punjab; Faridkot is the hottest at 33.2 degrees.
सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, 10 व 11 नवंबर को बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नवंबर का पहला सप्ताह बीतने को है लेकिन पंजाब में दिन के समय गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। वीरवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। फरीदकोट 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 10 व 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रमुख शहरों में भी पारा 30 डिग्री के पार
- पटियाला में अधिकतम तापमान 32.4, बठिंडा में 32.6, लुधियाना में 31.4, अमृतसर में 30 और जालंधर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- न्यूनतम तापमान बठिंडा में 17.3, लुधियाना में 15.4, अमृतसर में 15.2 और पटियाला में 15 डिग्री रहा।
- प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ साहिब में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने से मौसम में बदलाव आ सकता है और लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिलने के साथ ठंडक महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed